Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

प्रतियोगिता का किया गयाआयोजन

1 min read
प्रतियोगिता का किया गयाआयोजन
Spread the love

कन्नौज। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र/छात्राओ को अपर जिलाधिकारी (विo/राo) श्री गजेंद्र कुमार एव डिप्टी कलेक्टर गरिमा सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इससे पूर्व कन्नौज महोत्सव के अन्तर्गत जूनियर वर्ग एव सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन, वाद विवाद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों की संख्या लगभग 1200 रही।
स्लोगन प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम स्थान प्रज्ञा दूबे, लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान मनोज कुमार, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज कन्नौज पलक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में (सीनियर वर्ग) आई आई टी बेहरीन प्रथम स्थान अंशिका तिवारी , जे पी गर्ल्स इंटर कालेज द्वितीय स्थान करिश्मा, मां भगवती कॉलेज छीबरामऊ तृतीय स्थान अमिशा गुप्ता ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार वाद विवाद प्रतियोगीता (जूनियर वर्ग) पक्ष कानपुर पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान उन्नति यादव, कनैया लाल इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान सृजन पांडेय, कन्नौज पब्लिक स्कूल से अपूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष सरायमीरा प्रथम स्थान आज्ञा सिंह, कानपुर पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान वैभवी टंडन, कंपोजिट विद्यालय नस्तोली उमर्दा से हस्सान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगीता (सीनियर वर्ग) पक्ष कानपुर पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान अंशिका मिश्रा, सरायमीरा द्वितीय स्थान आस्था सिंह, कन्नौज पब्लिक स्कूल से फाजिल खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष जीoआईoसीo प्रथम स्थान विजय ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *