Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

निषाद समाज के दुकानदारों ने विधायक को दिया ज्ञापन

1 min read
निषाद समाज के दुकानदारों ने विधायक को दिया ज्ञापन
Spread the love

अयोध्या।अयोध्या के गुप्तार घाट के सुंदरीकरण के दौरान लंबे समय से रोजगार कर रहे दुकानदारों को हटाया जा रहा है।जिसको लेकर निषाद समाज के पटरी के दुकानदारों में खासा आक्रोश है।निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में दुकानदारों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन दिया।इस दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए है कि अयोध्या विधायक ने दुकानदारों से वादा किया था कि उनको उजाड़ने से पहले कहीं बसाया जाएगा, लेकिन अब उनको यहां से हटाया जा रहा है।निषाद समाज के दुकानदारों का कहना है कि हम लोग नदी के किनारे रहते हैं जब भी डूबता है तो हम ही लोग उनको बचाते हैं। इसलिए हमको घाट के किनारे कहीं ना कहीं बसाया जाए, जिससे हमारे समाज का रोजगार भी बचा रहे और वक़्त बे वक़्त लोगों की मदद भी कर सकें।निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने बताया की नगर विधायक ने आश्वासन दिया है कल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के साथ मौके पर पहुँचकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।इस संबंध में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया की गुप्तारघाट के निषाद समाज के दुकानदारों ने अपनी समस्या संबंधित ज्ञापन दिया है उनकी समस्या को सुनकर जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी को आश्वस्त किया गया है।इस कार्यक्रम में गोताखोर भगवानदीन निषाद,प्रदीप निषाद, बाबू निषाद,मुन्ना निषाद, विजय निषाद, संजय निषाद, पंडित निषाद, बाल किशन निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *