Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

झूम के बरस रहे हैं बादल,उमस भरी गर्मी से मिली राहत

1 min read
झूम के बरस रहे हैं बादल,उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Spread the love

अयोध्या,। सोमवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। सुबह के तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने से गर्मी और उमस से मुरझाए लोगों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में जिले में अच्छी बारिश के आसार है।
लम्बे इंतजार के बाद अयोध्या में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार रात से अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बूंदाबांदी शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते सुबह का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की चलते एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ है। 2 से 3 दिनों तक जिले में हल्की बूंदाबांदी व बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में जिले में अच्छी बारिश के आसार हैं।
उमस भरी गर्मी से मिली निजात
बारिश न होने के पिछले दो सप्ताह से उमस भरी गर्मी का प्रकोप था। जिससे लोग परेशान थे। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, क्योंकि किसान बारिश न होने से सबसे अधिक परेशान थे। बारिश से सबसे अधिक धान, गन्ना हरी सब्जियां समेत अन्य फसलों पर भी असर पड़ेगा।

खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर नीचे सरयू का जलस्तर

अयोध्या में बाढ़ का खतरा एक बार फिर टल गया। सरयू के जलस्तर में भारी कमी दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह सरयू का जलस्तर 91.180 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया है जो खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *