Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अयोध्या भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

1 min read
अयोध्या भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन
Spread the love

अयोध्या-अयोध्या शहर के हाईवे स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्धघाटन।फैजाबाद लोकसभा सीट से भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी से प्रत्याशी अरविंद सेन यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि कई अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरी है।गरीबों की समस्याओं के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव, गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है, जो भी समस्याएं हैं चाहे वह आर्थिक हो प्रशासनिक हो राजनीतिक हो सामाजिक हो इन सभी समस्याओं से आम जनता परेशान है,इन सभी समस्याओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी की जो संघर्षों की गाथा है उसको उनके बीच में रखेंगे,इससे पहले भी इस जनपद में कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है।कम्युनिस्ट पार्टी के विचार से लोग प्रभावित हैं, लोगों को एक विकल्प की तलाश थी जिसके चलते मैंने यह विकल्प चुना है, जनता की समस्याओं को लेकर आम जनता के बीच जाऊंगा, भाजपा के 400 के पार के नारे पर बोले अरविंद सेन यादव, कहा यह उनकी कल्पना है उनकी सोच हो सकती है लेकिन ऐसा संभव होने नहीं जा रहा है, देश के प्रदेश के और इस जिले का मतदाता आज की तारीख में शांत है, आज की तारीख में किसी की लहर नहीं है और ना ही मतदाता किसी से प्रभावित है इसलिए परिणाम भाजपा के अपेक्षा के अनुरूप नहीं होगा।बता दे कि पिता मित्रसेन यादव की राजनीतिक विरासत को संभालने मैदान में उतरे पुत्र पूर्व आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव उतरे है।और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पूर्व विधायक व सपा नेता आनंद सेन यादव के बड़े भाई अरविंद सेन यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *