Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

गौशाला की 90 बीघा जमीन 30 बीघा में गौशाला निर्माण 40 बीघा जमीन पर दबंगों का है कब्जा,डीएम से शिकायत कब्जा हटाने की मांग

1 min read
गौशाला की 90 बीघा जमीन 30 बीघा में गौशाला निर्माण 40 बीघा जमीन पर दबंगों का है कब्जा,डीएम से शिकायत कब्जा हटाने की मांग
Spread the love

अयोध्या। विकास खण्ड रूदौली के ग्राम पंचायत सिठौली मे गौशला की जमीन पर दबंग इतने हावी है कि गौशाला की जमीन पर ही कब्जा कर डाला।
ग्राम प्रधान ने जब दबंग से जमीन खाली करने का अनुरोध किया तो दबंग गौचरी की जमीन खाली करने के लिए तैयार नहीं हुए।गौचरी की जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग की शिकायत ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से की है।बताते चलें कि ग्राम पंचायत सिठौली में हाल ही में गौशाला का निर्माण होकर उद्घाटन हुआ है जिस जगह पर गौशाला का उद्घाटन हुआ है उसी जगह पर लगभग 40 से 50 बीघा गौचरी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है की किसी भी हालत में छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।इन दबंग की शिकायत ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत सिठौली में गौशाला की लगभग 90 बीघा जमीन है।जिसमें 30 बीघा पर गौशाला का निर्माण हुआ है और बाकी 40 बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि दबंगों का कब्जा हटा दिया जाए तो उस पर पशुओं के लिए चारा की बुवाई कर दिया जाए जिससे पशुओं को चारा आसानी से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *