Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

भव्य ईद मिलन समारोह सपंन्न दिग्गजों का रहा जमावड़ा

1 min read
भव्य ईद मिलन समारोह सपंन्न दिग्गजों का रहा जमावड़ा
Spread the love

रूदौली(अयोध्या)।रुदौली विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार द्दारा अपने आवास पर ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या व बाराबंकी ज़िले के दिग्गज सपायों का जमावड़ा रहा।
आपसी सौहार्द व गंगा जामुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने के उद्देश से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।ईद मिलन समारोह में आए अतिथियों ने कहा कि रुदौली की गंगा जामुनी तहज़ीब ऐतिहासिक रही है जहां हर वर्ग के लोग सभी पर्वों को मिल जुलकर मनाते हैं।ईद मिलन समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का वरिष्ठ सपा नेता चौधरी शहरयार ने जोरदार स्वागत किया और ईद मिलन समारोह में शिरकत करने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।
ईद मिलन समारोह के अवसर पर मिल्कीपुर विधायक पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद,पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ,जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,सहित अयोध्या ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,बाराबंकी ज़िला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ ,ज़िला महासचिव बख़्तियार खान, चैयरमैन रुदौली जब्बार अली ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुर्सी चौधरी तालिब नजीब,युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात खां, विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, एडवोकेट आबाद खां,वरिष्ठ नेता फ़राज़ किदवई,प्रो.अवधेश यादव,मो.आरिफ़,पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली,रईस खां, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मुन्ने खां,दरगाह शरीफ़ के शाह मंसूर अहमद,ज़हीर खान,विनोद लोधी,सभासद मो.इद्रीस,सभासद प्रदीप यादव,शुएब खां,नगर अध्यक्ष मो.आमिर खान,कफ़ील खां,परवेज़ अहमद खां,एख़लाक़ राजा,अब्दुल हक़,रूमी ,मास्टर उजैर अहमद,समीउल्लाह,राजित राम रावत, हुमायूँ नईम खां,प्रधान सरफ़राज़ खां,शाह यासिर सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

मोहम्मद आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *