Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अयोध्या में ठाकुर जानकी जीवन का 16वें प्राकट्य उत्सवः 5 कुंतल फूलों से महका मंदिर, भगवान को लगा 56 भोग

1 min read
अयोध्या में ठाकुर जानकी जीवन का 16वें प्राकट्य उत्सवः 5 कुंतल फूलों से महका मंदिर, भगवान को लगा 56 भोग
Spread the love

मंदिर की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि ठाकुर जानकी जीवन सरकार का विग्रह रामानंदाचार्य के आगमन से गौरवान्वित है। जिसका हमारे गुरुदेव भगवान पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया।

अयोध्या के दर्शन भवन मंदिर के महंत डॉ ममता शास्त्री के संयोजन में ठाकुर जानकी जीवन के 16 वें प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 5 कुंतल फूलों से मंदिर को सजाया गया। भगवान ठाकुर जानकी जीवन का भव्य वस्त्र और आभूषण से श्रृंगार किया गया। इस अनुपम छटा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
ठाकुर श्री जानकी जीवन सरकार के साथ पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता, हैदराबाद, देहरादून, वाराणसी अयोध्या आदि से मंगाए गए सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह नर्मदेश्वर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पण किया गया। उसके बाद जेवनार गायन के बाद अयोध्या के संतो महंतों का स्वागत किया गया।
गुरुदेव भगवान पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया-महंत ममता शास्त्री
मंदिर की महंत डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि ठाकुर जानकी जीवन सरकार का विग्रह रामानंदाचार्य के आगमन से गौरवान्वित है। जिसका हमारे गुरुदेव भगवान पूर्व सांसद महंत विश्वनाथ दास शास्त्री ने नया रूप प्रदान किया। हमारे गुरुदेव भगवान श्री राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और मंदिर परिसर में ही राम मंदिर आंदोलन की नीतियां भी तैयार होती थी।
उन्होंने कहा कि आज बड़े ही खुशी की बात है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है दुख केवल इस बात का है कि हमारे गुरुदेव भगवान मंदिर निर्माण का दर्शन नहीं कर सके
16 वें प्राकट्य उत्सव अयोध्या के संतो महंतों ने ठाकुर जानकी जीवन सरकार के दर्शन किए और जेवनार में भाग लिए। महोत्सव में प्रमुख रूप से नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महंत राम कुमार दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, नंद कुमार मिश्र पेड़ा महाराज सहित सैकड़ों संतो महंत दर्शन पूजन किया 9 सभी अतिथियों का सुप्रीम कोर्ट के वकील अशोक मिश्रा और विजय कुमार और चुलबुल ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *