Khabar times Today

Welcome to Khabar times today

भाजपा की हार के बाद अयोध्या वासियों पर अभ्र टिप्पणी का मामला

1 min read
Spread the love

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों पर अभद्र टिप्पणी के मामलें पर भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह ने कोतवाली नगर में अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। गाजियाबाद निवासी दक्ष चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है। अयोध्या के मतदाताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई है। लक्ष्मी सिंह के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को चार लाख 99 हजार वोट मिले है। यह सभी अयोध्यावासी है जिन्होंने बीजेपी को वोट दिए है। जिन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया उनके वैचारिक मतभेद जरूर हो सकते है। लेकिन उन्हें गालियां देना न्याय संगत नहीं है। लक्ष्मी सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रहे स्क्रीनशॉट को पुलिस के समक्ष पेश किया है। जिसके आधार पर तहरीर दी गई है।वही शिकायतकर्ता बीजेपी नेत्री का कहना है की फैजाबाद लोकसभा में अयोध्या से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। लेकिन 3 अन्य विधानसभा और बाराबंकी की एक विधानसभा से बीजेपी की हार हुई है। जो लोग अयोध्या के लोगो को अभद्र टिप्पणी कर रहे है , वही अयोध्या के संतो पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहे है। जो निंदनीय है। इससे आहत होकर नगर कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है।रामायण में वर्णित है की भगवान राम ने कहा था की अयोध्या के लोग उनको बहुत प्रिय है , ऐसे में जो राम के प्रिय है , उनको कैसे कोई अभद्र टिप्पणी कर सकता है।जो लोग अयोध्या के लोगो पर अभद्र टिप्पणी कर रहे है , वह राम भक्त नहीं हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *