Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

अयोध्या मे इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की ऐतिहासिक जीत

1 min read
अयोध्या मे इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की ऐतिहासिक जीत
Spread the love

अयोध्या।अयोध्या मे इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष भगवान दीन निषाद ने अवधेश प्रसाद की जीत पर पुष्पराज चौराहे पर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पहुंच कर माला पहना कर भव्य स्वागत किया और जीत की खुशी मे मिष्ठान वितरण कर सभी को जीत की बधाई दिया। महानगर अध्यक्ष भगवान दीन निषाद ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या की जनता परेशान थी बेरोजगारी महंगाई से जिस तरह से चौड़ीकरण में लोगों का मकान दुकान टूटा है। और उचित मुआवजा नहीं मिला है। लोग परेशान थे बाहरी लोग अयोध्या में आकर व्यापार कर रहे हैं। अयोध्या की गरीब जनता ठेले पर अगर अपना व्यवसाय कर रही है।तो उस पर अत्याचार किया जाता है। उसको मारा जाता है भगाया जाता है जनता परेशान थी। अब जनता ने अपना मत देकर इंडिया गठबंधन की जीत हासिल किया। मैं सभी को धन्यवाद करता हूँ। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो जो वादा इंडिया गठबंधन के लोगों ने किया है उन वादों को पूरा किया जाएगा और देश में खुशहाली आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *