होम्योपैधिक चिकित्सा विधा के जनक सैम्यूल हैनीमेन की 270 वी जयंती केक काटकर धूमधाम से मनाई गई।
1 min read
अयोध्या। अयोध्या के देवकाली स्थित राजकीय डॉ बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में होम्योपैधिक चिकित्सा विधा के जनक सैम्यूल हैनीमेन की 270 वी जयंती केक काटकर धूमधाम से मनाई गई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के सेकंड इंचार्ज कमांडेंट स्वतंत्र शुक्ला और
शास्वत बंसल ब्रिज किशोर के प्रपौत्र साथ मे डॉ आनंद गोपाल सिंह मौजूद रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया।वही आए हुए अतिथियों ने सैम्युल हैनीमेन की चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके साथ ही एकेडमिक एवं विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गया।इस दौरान एकेडमिक पुरस्कार में प्रत्येक प्राफ़ को प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹5100 का चेक श्री साई नाथ पोजी इस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी प्रयागराज के निदेशक तथा प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक प्रोफेसर एस एम सिंह के द्वारा प्रायोजित किया गया।और सभी को प्रमाण पत्र पुरस्कार दिया गया।वही प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह स्वागत करते हुए छात्राओं को कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कोई शॉर्टेंट नहीं होता, निरतर लग्न के साथ मेहन्त के साथ ही उसका मूलमंत्र है। ( मो0 आलम )