Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

महोबा। शराबी ने झोंका फायर, शव यात्रा मे तीन घायल

1 min read
महोबा। शराबी ने झोंका फायर, शव यात्रा मे तीन घायल
Spread the love

शराबी ने झोंका फायर, शव यात्रा मे तीन घायल

फोटो-न0 4, 5
महोबा । शराब के नशे मे बदहाश छत्रपाल सिंह नामक व्यक्ति ने मामूली वाद विवाद को लेकर अपनी ही लाईसेंसी बंदूक से झांेका फायर। शव यात्रा मे जा रहे चार लोगो सहित एक मासूम बालक भी घायल। गुस्साएं लोगो ने छत्रपाल की नालत मलामतकर पुलिस को सौपी। गम्भीर रूप से घायल छत्रपाल सिंह को पुलिस ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया है।
घटनाक्रम मे पता चला कि कस्बा कबरई के मुहल्ला अम्बेड़कर नगर निवासी छत्रपाल सिंह नशे मे बदहाश होकर पड़ोसी नवाब पुत्र शरीफ से वाद विवाद कर रहा था तथा वाद विवाद के दौरान ही छत्रपाल ने अपनी लाईसंेसी बंदूक से मुहल्ले मे रंगदारी गालिफ करने की नियत से फायर झांेंक दिया। लवली पत्नी चुनूवाद निवासी अम्बेड़कर कस्बा कबरई की शव यात्रा मे सम्मलित आशाराम साहू उम्र 50 तथा चेतराम साहू उम्र 55 वर्ष पुत्रगण हल्के निवासीगण कस्बा राठ जिला हमीरपुर तथा बबलू पुत्र दुर्जन उम्र 35 वर्ष और सोनू नामक बालक को बंदूक के छर्रे जा लगे। शव यात्रा मे सम्मलित लोगो ने शराबी छत्रपाल सिंह को पकड़कर जमकर पिटाई की हालाकि शव यात्रा मे ही सम्मलित पुलिस कर्मी ने छत्रपाल को मरणासन स्थिति मे अपने कब्जे मे लिया और उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया है। वही दूसरी ओर छत्रपाल की बंदूक से घायल आशाराम, तेजराम, बबलू तथा सोनू को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र कबरई मे भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *