Khabar times Today

उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

Uncategorized

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में प्रधानमन्त्री नरेंद्र दामोदर दास मोदीजी के निमित्त वर्ष २०१४से चल रहे धार्मिक महानुष्ठान की सफलता हेतु दैवीय प्रेरणा से मेंहदीपुर बालाजी सरकार और एक अन्य महत्वपूर्ण सिद्ध स्थली का दर्शन पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त कर अयोध्या पहुंचकर पौराणिक महत्त्व के सिद्ध श्री टेढ़ीयतिश्वरनाथ महादेवजी का पंचामृत अभिषेक कर पुनः यज्ञाहुती का शुभारम्भ किया गया विदित हो कि प्रधानमन्त्री मोदीजी के निमित्त चल रहे महायज्ञ में लगातार दी जा रही आहुति से दाहिने हाथ की कलाई की नसों में हुए खिंचाव की असहनीय पीड़ा भी बनी हुई है चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है इसके बावजूद भी अनुष्ठान का कर्म कहीं से भी प्रभावित नही है।जानकारी देते हुए अनुष्ठान कर रहे रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष पण्डित कल्कि राम ने बताया की वर्ष २०२४ के लोकसभा चुनाव में सनातन समाज की एकजुटता का प्रदर्शन पुरी दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। अक्षय तृतीया २०२३ में अबकिबार४००पार का उदघोष करते हुए बगला ब्रह्मास्त्र महायज्ञ का श्रीगणेश किया गया था आज वही उदघोष पूरे देश में गुंजायमान है जिसके चरितार्थ होने का समय आ चुका है। आलस्य का परित्याग कर सनातनी भाई बहनों को चाहिए कि भावी पीढ़ी के स्वर्णिम सुरक्षित भविष्य के प्रयासों को सशक्त बनाने हेतु आपसी मतभेद दरकिनार कर ऐतिहासिक एकजुटता के साथ मतदान करें। देश के विभिन्न राज्यों में रामादल परिवार के सदस्य अपने अभियान पर पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। तीसरी बार प्रधानमन्त्री पद की शपथ लेने के बाद रामादल ट्रस्ट धर्म नगरी में दुनिया के पहले स्वर्ण निर्मित शिवलिंग की स्थापना के मिशन पर अग्रसर होगा। ( पण्डित कल्कि राम) अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट

अयोध्या के छोटी देवकाली स्थित राजगोपाल मंदिर के पूर्व साकेत वासी महंत श्री सीताराम शरण जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि...

सास ने पकड़े पैर, पति ने दबाया गला, फिर पानी की टंकी में फेंका … गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुला पूनम की हत्या का राज.. 1 min read

यूपी : नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी कैंपस में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।महिला की हत्या उसके...

मी लार्ड! लिव-इन पार्टनर के साथ सेक्स करना चाहता हूँ? पैरोल पर रिहाई दी जाए.. जज ने किया इंकार.. 1 min read

दिल्ली :- लिव-इन पार्टनर के साथ सेक्स को लेकर एक कैदी ने पैरोल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।...

युवक की हालत गम्भीर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर रूदौली/अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अज्ञात वाहन की टक्कर...

अयोध्या। विकास खण्ड रूदौली के ग्राम पंचायत सिठौली मे गौशला की जमीन पर दबंग इतने हावी है कि गौशाला की...

सफाई मर्मी गांव से नदारद गांव में बज बजा रही नालियां नालियों से रही दुर्गंध 1 min read

ग्रामीण आपने हाथों से कर रहे है नाली की सफाई अयोध्या। विकास खण्ड रुदौली के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में नाली...